पुणे फायरिंग-फिरौती केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
police action , Pune firing , extortion case,  Lawrence Bishnoi

पुणे में स्टील कारोबारी से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और गोदाम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच ने पांच राज्यों में छापेमारी कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि फायरिंग करने, रेकी करने और वारदात के लिए जानकारी उपलब्ध कराने वाले सभी मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके अनुसार, शहर में इस गैंग की सक्रियता को फिलहाल पूरी तरह निष्क्रिय (न्यूट्रलाइज) कर दिया गया है। पिछले 15 दिनों से कई टीमें लगातार विभिन्न राज्यों में कार्रवाई कर रही थीं।

 

यह मामला तब सामने आया जब 2 जून को एक स्टील कारोबारी को फोन कर खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। कारोबारी के इनकार करने पर मंतरवाड़ी क्षेत्र स्थित उनके गोदाम पर बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने वाला एक पोस्ट भी वायरल हुआ, जिसमें आगे भी धमकी दी गई थी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क तथा अन्य संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 7 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.