इंदौर में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों पर निगम सख्त, संपत्तियों पर लगाए जाएंगे ताले
Indore Municipal Corporation cracks , property tax defaulters

इंदौर नगर निगम ने संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। निगम ऐसे प्लॉट और मकानों की पहचान करेगा, जिनके मालिकों ने अब तक संपत्तिकर खाता भी नहीं खुलवाया है। इसके लिए शहर के सभी 22 जोन के सहायक राजस्व अधिकारियों (एआरओ) और 85 वार्डों के बिल कलेक्टरों को सर्वे और टैक्स वसूली की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पहले चरण में बिना खाते वाली संपत्तियों का पंजीकरण कराया जाएगा, जिसके बाद मालिकों को कर जमा करने के लिए निर्धारित समय दिया जाएगा।

 

निगम अधिकारियों के अनुसार तय समय सीमा के भीतर टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संपत्तियों पर ताला लगाने जैसी कार्रवाई भी शामिल है। इसके साथ ही आवासीय संपत्तियों का व्यावसायिक या औद्योगिक उपयोग करने वालों और कम क्षेत्रफल दिखाकर कम टैक्स जमा करने वालों की भी जांच होगी। रिकॉर्ड में संशोधन के बाद बकाया कर वसूला जाएगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 6 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.