Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के लिए वन विभाग हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू करने जा रहा है। मुरैना जिले के राजघाट और रिठौरा-टीकरी घाट पर एआई तकनीक से लैस अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे, जो करीब पांच किलोमीटर तक निगरानी कर सकेंगे। वहीं जिले की 16 वन चेकपोस्टों पर सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम से जुड़ी मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित की जा रही है। प्रत्येक चेकपोस्ट पर चार वनकर्मियों की तैनाती होगी, ताकि अवैध रेत परिवहन पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा सके।
वन विभाग के अनुसार, अल्लाबेली, गुड़ा चंबल, सुनेहरा, बड़ागांव तिराहा, नगरा और हाईवे स्थित वन डिपो पर सीसीटीवी कैमरे पहले ही लगाए जा चुके हैं। अब 7 जुलाई से राजघाट पुल और रिठौरा-टीकरी घाट पर एआई कैमरों की स्थापना शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद उठाया गया है और इससे संदिग्ध वाहनों की पहचान कर उनकी जानकारी सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी। विभाग का लक्ष्य अगले एक महीने में सभी 16 चेकपोस्ट पूरी तरह संचालित कर अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |