Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार रविवार को अपने दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे के दौरान खंडवा जिले की धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी अनुराधा के साथ प्रसिद्ध ममलेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया, जबकि पुजारियों ने पंचामृत पूजन और विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद उन्होंने महाआरती में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
दर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने बाबा ममलेश्वर से भारत के सभी मतदाताओं के उत्तम स्वास्थ्य, आध्यात्मिक कल्याण और देश में सशक्त एवं पारदर्शी लोकतंत्र की निरंतर मजबूती की कामना की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता जागरूक मतदाताओं और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था पर आधारित होती है तथा इसी भावना के साथ उन्होंने भगवान से आशीर्वाद मांगा।
धार्मिक दर्शन के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने दौरे के अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। उनकी यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इससे पहले इंदौर में उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ संवाद कर निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं मतदाता-केंद्रित बनाने पर चर्चा की थी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |