आषाढ़ी यात्रा 2026: पंढरपुर के लिए रेलवे की सौगात, 54 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
Ashadhi Yatra 2026: Railway

आषाढ़ी यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने 22 से 29 जुलाई तक पंढरपुर और मिरज के लिए 54 विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। मध्य रेलवे के अनुसार, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में दर्शन के लिए बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी योजना के अनुसार नागपुर, अमरावती, खामगांव, लातूर, भुसावल, कोल्हापुर और पुणे जैसे प्रमुख शहरों से आरक्षित और अनारक्षित दोनों प्रकार की स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। इनमें नागपुर–मिरज (4 सेवाएं), नवीन अमरावती–पंढरपुर (4), खामगांव–पंढरपुर (4), लातूर–पंढरपुर (8), भुसावल–पंढरपुर (4 अनारक्षित), कोल्हापुर–कुर्डुवाड़ी (16 अनारक्षित) और पुणे–मिरज (14 अनारक्षित) सेवाएं शामिल हैं।

 

इन विशेष ट्रेनों का संचालन 21 जुलाई से शुरू होकर 29 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा। यात्रा के दौरान ट्रेनें पंढरपुर, कुर्डुवाड़ी, मिरज, दौंड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, जलगांव और सांगोला सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी। रेलवे ने श्रद्धालुओं से समय रहते आरक्षण कराने और यात्रा से पहले ट्रेन के समय एवं संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है।

Priyanshi Chaturvedi 2 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.