एमपी कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, बैठक में हंगामा और इस्तीफों से संगठन में मचा बवाल
 Internal infighting , MP Congress, meeting, resignations

मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक विवाद एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। भोपाल में यूथ कांग्रेस की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई तक पहुंच गई। स्थिति को संभालने के लिए प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यश घंगोरिया को स्वयं बीच-बचाव करना पड़ा। वहीं, सीधी में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ, जिसके बाद पार्टी ने दो नेताओं को निष्कासित कर दिया।

उधर ग्वालियर में नई शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा के बाद असंतोष खुलकर सामने आया। सुबह जारी 52 पदाधिकारियों की सूची के विरोध में आठ वरिष्ठ नेताओं ने इस्तीफे दे दिए। नाराज नेताओं का आरोप है कि लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी कर पसंदीदा लोगों को पद दिए गए। बढ़ते विरोध के बीच प्रदेश नेतृत्व ने शाम तक कार्यकारिणी की सूची को "आंशिक संशोधन" के नाम पर स्थगित कर दिया।

इन घटनाओं ने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को फिर उजागर कर दिया है। विपक्षी दल ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी अपनी संगठनात्मक बैठकें और कार्यकारिणी तक नहीं संभाल पा रही है, वह प्रदेश का नेतृत्व कैसे करेगी। लगातार सामने आ रहे विवादों से राज्य में कांग्रेस के संगठनात्मक प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.