कांग्रेस ने दिया एकजुटता का संदेश, जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह बोले- पार्टी में कोई कलह नहीं
Congress sends , Jitu Patwari ,  Digvijaya Singh state t, party.

मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बैठक के दौरान विधायक आरिफ मसूद और पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सार्वजनिक टिप्पणियों पर नाराजगी जताई। नेताओं का आरोप था कि पार्टी के मुद्दों पर अलग रुख अपनाने से कांग्रेस के अभियान को नुकसान पहुंचता है। बैठक में माहौल गर्म होने पर प्रभारी हरीश चौधरी ने हस्तक्षेप कर चर्चा को अन्य एजेंडों की ओर मोड़ा।

हालांकि बैठक के बाद पार्टी ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह संयुक्त रूप से मीडिया के सामने आए। दिग्विजय सिंह ने पार्टी में किसी भी तरह की अनबन से इनकार करते हुए कहा कि उनके और जीतू पटवारी के बीच मतभेद की बातें केवल अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि जीतू उनके "बेटे समान" हैं और कांग्रेस पूरी तरह एकजुट होकर राजनीतिक लड़ाई लड़ रही है।

 

संयुक्त प्रेस वार्ता के जरिए कांग्रेस नेतृत्व ने यह संदेश देने की कोशिश की कि पार्टी में संगठनात्मक मतभेदों के बावजूद शीर्ष नेतृत्व एक साथ है। हालांकि हाल के दिनों में अलग-अलग मुद्दों पर सामने आए सार्वजनिक बयानों और नेताओं की नाराजगी ने प्रदेश कांग्रेस की आंतरिक स्थिति को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है।

Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.