कांग्रेस महासचिव निधि चतुर्वेदी का दिग्विजय सिंह पर हमला, बयान से बढ़ी सियासी हलचल
Congress General Secretary, Nidhi Chaturvedi , Digvijaya Singh

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जारी अंदरूनी विवाद के बीच प्रदेश महासचिव निधि सत्यव्रत चतुर्वेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर सार्वजनिक रूप से निशाना साधा है। फेसबुक पर लिखी लंबी पोस्ट में उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ सार्वजनिक बयान देना कांग्रेस अनुशासन के खिलाफ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बेटे जयवर्धन सिंह को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की इच्छा में दिग्विजय सिंह संगठनात्मक मर्यादाएं भूल गए हैं।

निधि चतुर्वेदी ने अपनी पोस्ट में कहा कि उज्जैन भूमि विवाद और वीर भारत न्यास से जुड़े मामलों की सच्चाई जांच का विषय हो सकती है, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता द्वारा अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सार्वजनिक मोर्चा खोलना कार्यकर्ताओं के लिए निराशाजनक है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के बयान को पार्टी हित के विपरीत बताते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी मांग की।

 

इस बयान के बाद कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान और तेज हो गई है। एक ओर दिग्विजय सिंह समर्थक इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर नेतृत्व और संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बहस गहराती दिखाई दे रही है। हाल के दिनों में प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं के सार्वजनिक बयानों ने यह संकेत दिया है कि संगठन के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.