Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गजराबहरा में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। जन चौपाल में जमीन विवाद, घरेलू हिंसा, नशाखोरी और गांव की अन्य स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच मजबूत विश्वास अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया ने लोगों से अपील की कि वे OTP, ATM पिन और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा अनजान लिंक और फर्जी कॉल से सतर्क रहें। उन्होंने UPI फ्रॉड, लॉटरी मैसेज और ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 100 या थाने में देने को कहा। जन चौपाल में गांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पुलिस की इस पहल की सराहना की।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |