Patrakar Priyanshi Chaturvedi
Bhuvan Chandra Khanduri का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे और देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्षRitu Khanduri ने दी। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई।
मुख्यमंत्रीPushkar Singh Dhami समेत कई नेताओं ने खंडूरी के निधन पर गहरा दुख जताया। बेटे मनीष खंडूरी ने भी सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि उनके पिता केवल अभिभावक ही नहीं, बल्कि उनके लिए भगवान समान थे।
भुवन चंद्र खंडूरी भारतीय सेना में मेजर जनरल रह चुके थे। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हुए। वे दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। पहला कार्यकाल 2007 से 2009 और दूसरा 2011 से 2012 तक रहा। अपनी साफ-सुथरी छवि, अनुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैये के कारण उन्हें उत्तराखंड की राजनीति में एक ईमानदार नेता के रूप में याद किया जाता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |