शादी समारोह में लाखों की चोरी, 48 घंटे में महिला आरोपी गिरफ्तार

देवास जिले की कांटाफोड़ पुलिस ने शादी समारोह में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण और नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत महज 48 घंटे के भीतर की गई।

 

जानकारी के अनुसार, कांटाफोड़ के द सुजान पब्लिक स्कूल में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान फरियादिया संध्या राठौर के पर्स से सोने का हार, दो जोड़ी झुमके और नगदी चोरी हो गई थी। मामले की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध महिला की तस्वीरें व वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा किए। इसके बाद आरोपी महिला की पहचान प्रीती राठौर निवासी सतवास के रूप में हुई।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.05 तोला सोने के आभूषण और नगदी बरामद की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मलखान सिंह भाटी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। मामले का खुलासा कन्नौद में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एडिशनल एसपी सौम्या जैन ने किया।

Priyanshi Chaturvedi 10 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.