एमपी में फिर बढ़ेगी गर्मी, 12 मई से लू का अलर्ट
Madhya Pradesh ,again experiences, extreme heat, heatwave likely, May 12

मध्य प्रदेश में बीते कई दिनों से जारी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब थमने जा रहा है। मौसम विभाग ने 12 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी जिलों में सबसे ज्यादा असर, तापमान 44 डिग्री पार

मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदलने और आसमान साफ होने के कारण तेज गर्मी का असर दिखाई देगा। रतलाम में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं इंदौर, भोपाल और कई अन्य जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में विशेष रूप से लू चलने की आशंका जताई गई है।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह, दोपहर में घर से निकलने से बचें

हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर बना रहा। छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल और डिंडोरी समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

Priyanshi Chaturvedi 10 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.