छिंदवाड़ा में मंडप में बदला दुल्हन का फैसला, प्रेमी को पहनाई वरमाला

मध्य प्रदेश केChhindwara जिले के परासिया क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब दुल्हन ने मंडप में दूल्हे की जगह अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। मामला उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव का बताया जा रहा है। घटना 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात की है, जिसकी शिकायत बाद में थाने में की गई।

जानकारी के मुताबिक, बारात धूमधाम से परासिया से मुजावर गांव पहुंची थी। स्वागत, आतिशबाजी और भोजन के बाद वरमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा मंच पर मौजूद था और दुल्हन को भी मंच पर लाया जा रहा था, तभी युवती ने पंडाल में खड़े एक युवक के गले में वरमाला डाल दी और उससे लिपट गई। यह दृश्य देखकर समारोह में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

 

घटना के बाद दोनों पक्षों में हंगामा मच गया। दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया और बारात बिना विवाह के लौट गई। वर पक्ष ने उमरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि युवती का उस युवक से पहले से प्रेम संबंध था और परिवार के दबाव में शादी के लिए तैयार हुई थी, लेकिन आखिरी समय पर उसने अपना निर्णय बदल दिया।

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.