Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के रामगढ़ गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी का बाल विवाह समय रहते रुकवा दिया गया। जानकारी मिलते ही प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और खुसबू कोल नामक किशोरी के विवाह की तैयारी को रोकने के लिए मौके पर पहुंचा। समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ी सामाजिक बुराई को टाल दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा और नायब तहसीलदार अनिल सिंह गांव पहुंचे। अधिकारियों ने किशोरी की दादी मुन्नी कोल को बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। समझाइश के बाद परिवार ने विवाह रोकने पर सहमति जताई। प्रशासन की इस कार्रवाई से यह संदेश गया कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर सख्ती से रोक लगाने के लिए शासन पूरी तरह सजग है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |