अचानक उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम मोहन यादव, किसानों को किया हैरान
CM Mohan Yadav ,suddenly reached, procurement center, surprising the farmers.

Mohan Yadav ने खरगोन जिले के कतरगांव स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र पर अचानक पहुंचकर किसानों और अधिकारियों को चौंका दिया। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वे कभी भी किसी भी खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर सकते हैं, और अगले ही दिन उन्होंने अपने बयान को अमल में बदल दिया। सुबह-सुबह केंद्र पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद किसानों से सीधा संवाद किया और उनके साथ चाय भी पी। किसानों ने खरीदी व्यवस्था, तौल, भुगतान और सुविधाओं को लेकर अपनी बातें रखीं। मुख्यमंत्री ने केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। किसानों के बीच मुख्यमंत्री को देखकर उत्साह का माहौल नजर आया।

 

राज्य सरकार ने उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, बैठने की व्यवस्था, अतिरिक्त तौल कांटे, गुणवत्ता जांच उपकरण, बारदाना और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इस वर्ष सरकार ने 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। अब तक लाखों किसानों से बड़ी मात्रा में गेहूं खरीदा जा चुका है, जबकि स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 30 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.