Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन और रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान का नेतृत्व खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने किया, जिसमें खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा भी शामिल रहे।
जांच के दौरान टीम ने पाया कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध अभिवहन पास के रेत का परिवहन कर रही थी। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहन क्रमांक MP66ZD8068 को तत्काल जब्त कर लिया गया और उसे सुरक्षा के लिहाज से जयंत पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया।
खनिज विभाग के अनुसार, संबंधित वाहन के खिलाफ खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |