देश भर में भीषण गर्मी का केहर ,बांदा बना सबसे गर्म शहर
Severe heat, wave grips, country, Banda becomes, hottest city

उत्तर प्रदेश के बांदा में 47.6°C तापमान दर्ज हुआ, जो इसे दुनिया का सबसे गर्म शहर बना देता है। राजस्थान के जैसलमेर (46.4°C) और मध्य प्रदेश के खजुराहो (46°C) समेत देश के कई शहरों में पारा 46°C के पार पहुंच गया। इस साल अप्रैल में कई बार तापमान 45°C से ऊपर दर्ज हुआ, जिससे यह महीना पिछले कुछ वर्षों में सबसे गर्म साबित हो रहा है।

गर्मी से राहत देने के लिए दिल्ली में बस स्टॉप पर मुफ्त ठंडा पानी और ORS उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। इन यूनिट्स का मुख्य उद्देश्य शरीर का तापमान तेजी से कम कर मरीज की जान बचाना है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव के साथ आंधी-बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। हालांकि मई के पहले हफ्ते से फिर गर्मी बढ़ने की आशंका है और कुछ क्षेत्रों में तापमान 48-50°C तक पहुंच सकता है।

 

Priyanshi Chaturvedi 28 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.