भोपाल में भीषण आग: GTS प्लांट जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर
Massive fire, Bhopal: GTS plant, gutted, fire brigade, teams spot

भोपाल के अन्ना नगर क्षेत्र में स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (GTS) में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही 4 फायर ब्रिगेड की टीमें और कई पानी के टैंकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए।

आग GTS की रिसाइक्लिंग यूनिट में लगी बताई जा रही है, जहां बड़ी मात्रा में कपड़े और कचरा संग्रहित था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यूनिट लंबे समय से बंद थी और करीब 150 टन कपड़ा यहां जमा था, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

 

भोपाल में लगी इस आग में नगर निगम की GTS यूनिट और मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) पूरी तरह प्रभावित हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 25 लाख रुपये का प्लांट जलकर खाक हो गया है, जबकि भारी मात्रा में कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री नष्ट हो गई।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यूनिट पीपीपी मोड में संचालित हो रही थी और हाल ही में इसे दोबारा शुरू करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद यहां बड़ी मात्रा में सामग्री जमा रहने से आग ने तेजी से फैलकर पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया।

Priyanshi Chaturvedi 26 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.