Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आंध्र प्रदेश के कई जिलों में डीजल की भारी कमी ने हालात बिगाड़ दिए हैं, जिससे विशाखापत्तनम समेत कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लग गए हैं। लंबे इंतजार के बाद भी वाहन चालकों को ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जिससे ट्रांसपोर्ट और आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो दिनों से कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। डीलरों का कहना है कि तेल कंपनियों की ओर से नियमित सप्लाई नहीं हो रही, जिससे मांग के मुकाबले स्टॉक लगातार कम पड़ रहा है। आंध्र पेट्रोलियम एसोसिएशन के अनुसार, डीजल की मांग अचानक बढ़ने से सप्लाई और खपत के बीच बड़ा अंतर पैदा हो गया है।
इस बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सरकार ने लोगों से घबराकर खरीदारी न करने की अपील की है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और पश्चिम एशिया के तनाव का असर ईंधन आपूर्ति पर पड़ सकता है, हालांकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |