Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देश के कई हिस्सों में जहां भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, वहीं भारत मौसम विभाग (IMD) ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में तेज हवाओं (40 से 70 किमी प्रति घंटे) के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।
उत्तर भारत के राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में फिलहाल भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है। कई जगह तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 47 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि 27 अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली-NCR में आज आंशिक बादल और तेज हवाओं के साथ गर्मी का असर बना रहेगा। यूपी और बिहार में अगले कुछ दिनों तक लू का अलर्ट जारी है, लेकिन 28 अप्रैल से कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं झारखंड में 26 से 28 अप्रैल के बीच बारिश और ओलावृष्टि के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |