कुम्हारी गांव में दर्दनाक हादसा, कच्चे मकान की दीवार गिरने से 4 लोग घायल

अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना में चार लोग मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए, जबकि दो अन्य लोगों को भी पत्थर लगने से चोटें आई हैं। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

 

जानकारी के अनुसार, बिजली गुल होने के कारण अरविंद लोनी, राहुल लोनी, सतीश लोनी और प्रेम साहू घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और सभी लोग मलबे की चपेट में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया।

 

अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम बाकी घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

Priyanshi Chaturvedi 24 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.