Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली जिले में नेशनल हाईवे-39 के देवसर सजहर पुलिया पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद भीषण जाम लग गया। हादसे के बाद से करीब 12 घंटे से हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और लोग परेशान हैं। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है, लेकिन जाम की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
घटना जियावन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक पूरी तरह सफलता नहीं मिल पाई है। देवसर एसडीओपी गायत्री तिवारी ने भी जाम की स्थिति की पुष्टि की है और कहा है कि यातायात बहाल करने की कोशिशें लगातार जारी हैं।
वहीं, इस घटना के बाद इलाके में बुनियादी ढांचे और सड़क व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये के डीएमएफ और सीएसआर फंड के बावजूद सड़कों की हालत सुधार नहीं पा रही है, जिससे ऐसे हादसे और जाम की स्थिति बार-बार सामने आती है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |