Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नोएडा में हुए हालिया बवाल के मामले में पुलिस को कई अहम डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि हिंसा पहले से योजनाबद्ध थी। एक वायरल ऑडियो में उपद्रवियों को पुलिस पर लाठी-डंडों और मिर्ची पाउडर के साथ हमला करने के लिए उकसाया गया था। इसके अलावा एक चैट स्क्रीनशॉट में भी प्रदर्शनकारियों को हिंसा के लिए तैयार रहने की सलाह देने की बात सामने आई है।
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि करीब 50 बॉट हैंडल्स का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए किया गया। इन अकाउंट्स के जरिए अलग-अलग स्थानों पर एक ही घटना को अलग-अलग तरह से दिखाकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई। पुलिस अब इन डिजिटल सुरागों के आधार पर मास्टरमाइंड्स की पहचान में जुटी है।
इस मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक कई एफआईआर दर्ज की हैं और भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर अफवाहें फैलाने और भीड़ को भड़काने की कोशिश की, जिस पर सख्त नजर रखी जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |