नोएडा में मजदूर आंदोलन के बाद हालात काबू , पुलिस ने 300 से ज्यादा को हिरासत में लिया
Situation under ,control after, workers

नोएडा में 13 अप्रैल को मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ जगहों पर हालात बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, वेतन वृद्धि और काम के घंटों से जुड़े मुद्दों पर हो रहे प्रदर्शन के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए भीड़ को उकसाने की कोशिश की, जिसके चलते दो स्थानों पर हिंसा और पथराव की घटनाएं हुईं।

 

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि उस दिन करीब 83 स्थानों पर 42 हजार से अधिक श्रमिक एकत्र हुए थे, जिनमें से अधिकांश जगहों पर स्थिति शांतिपूर्ण रही। पुलिस और प्रशासन ने बातचीत के जरिए कई जगहों पर भीड़ को शांत कराया, जबकि संवेदनशील इलाकों में पीएसी, आरएएफ और सिविल पुलिस की तैनाती की गई। पूरे क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटकर निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

पुलिस ने बताया कि अब तक 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 300 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें कुछ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी शामिल हैं। प्रशासन ने अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बुधवार से सभी शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य पढ़ाई बहाल किए जाने की बात कही गई है।

Priyanshi Chaturvedi 14 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.