बच्चों के लिए “डिवाइन एंजल्स” आध्यात्मिक ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू

 

Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya के ओंकारेश्वर केंद्र द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से “डिवाइन एंजल्स” नामक आध्यात्मिक ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 9 अप्रैल 2026 से ओंकारेश्वर और एनएचडीसी क्षेत्र में चरणबद्ध रूप से शुरू किया गया, जिसमें पहले दिन बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में ब्रह्माकुमारी श्यामा दीदी, बी.के. पूजा दीदी, बी.के. कविता दीदी और बी.के. विशाली दीदी शामिल रहीं।

 

शिविर के दौरान बच्चों को अध्यात्म, गुड हैबिट्स, राजयोग मेडिटेशन और रोचक गतिविधियों के माध्यम से जीवन मूल्यों की शिक्षा दी गई। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बच्चों को अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के साथ जोड़ना है, ताकि वे आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच एक जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक के रूप में विकसित हो सकें।

 

Priyanshi Chaturvedi 11 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.