Patrakar Priyanshi Chaturvedi
डिलापहरी गांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन शुरुआत से ही इस परियोजना पर सवाल उठने लगे हैं। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सीमेंट, गिट्टी और रेत का अनुपात मानकों के अनुरूप नहीं है, जिससे भवन की नींव कमजोर हो रही है और भविष्य में इसके जर्जर होने की आशंका बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है और पानी की तराई जैसे जरूरी कार्यों की अनदेखी की जा रही है। साथ ही, पटाव में मुरूम की जगह मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे संरचना की मजबूती पर असर पड़ सकता है। हालांकि ठेकेदार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया है कि निर्माण कार्य सही तरीके से किया जा रहा है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच कर गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ मजबूत महतारी सदन का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |