Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दतिया जिले के प्रसिद्ध सोनागिर जैन मंदिर में चोरों ने भगवान चंद्रप्रभु की मुख्य मंदिर से करीब 10.5 किलो वजनी चांदी की प्रतिमा चोरी कर ली। साथ ही दान पेटी भी तोड़कर नकदी ले गए। हैरानी की बात यह है कि मंदिर के ठीक सामने पुलिस चौकी होने के बावजूद यह वारदात हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना के समय मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, जिससे पुलिस की जांच में कठिनाई हो रही है। अधिकारियों को अंदरूनी संलिप्तता की आशंका है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है ताकि जल्द ही अपराधियों का पता लगाया जा सके।
इससे पहले 2023 में भी मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया जा चुका है, जिससे लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बालचंद्र जैन ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही खुलासे का दावा किया जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |