Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी में देरी के बीच स्थानीय किसानों के दबाव पर भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में किसानों की कर्ज-ब्याज माफी की मांग की और गेहूं खरीदी जल्द शुरू करने की अपील की।
संपर्क मूल्य पर खरीदी 1 फरवरी से शुरू होनी थी, लेकिन तारीखें लगातार बढ़कर अब 10 अप्रैल हो गई हैं। भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में खरीदी में देरी से किसान अपनी उपज खुले में रखे हैं, जिससे बारिश के कारण नुकसान का खतरा बढ़ गया है। खुले बाजार में कम दाम मिलने से किसानों को प्रति क्विंटल 500 से 700 रुपए तक का नुकसान हो रहा है।
डॉ. चिंतामणि मालवीय ने अपने पत्र में 5 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू करने और 28 मार्च से 30 अप्रैल तक किसानों पर लगे कर्ज-ब्याज को माफ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह कदम किसानों को राहत देगा और खेती के लिए आर्थिक दबाव कम करेगा। डॉ. मालवीय आलोट से विधायक और पूर्व सांसद हैं तथा प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |