Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खटीमा, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड में प्रशासन ने अवैध कटान और पशु अवशेषों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। चर्बी से भरे कैंटर के पकड़े जाने के बाद तहसीलदार वीरेंद्र सजवान के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने इस्लामनगर गोटिया में दबिश दी। छापेमारी के दौरान सलाद हाउस के पास एक मकान और उसके परिसर से भारी मात्रा में जानवरों की खालें और हड्डियां बरामद हुईं।
अवैध माल मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मकान को सील कर दिया। साथ ही, नगर पालिका की टीम ने मौके पर बरामद खाल और हड्डियों को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज़ करने का काम शुरू किया। तहसीलदार ने कहा कि इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन अब उन लोगों की पहचान कर रहा है जिनका यह अवैध माल था। पुलिस और राजस्व विभाग दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर तहसीलदार के साथ भरत चंद, सुमित फुलेरा, अवनीश तोमर, मनोज कश्यप, कमल कन्याल और अजय जोशी सहित भारी पुलिस बल और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद थे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |