Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में टोल प्लाजा पर एक कैंटर को प्रतिबंधित मांस ले जाने की सूचना पर रोक लिया गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता जमा हो गए और वाहन चालक की पिटाई के साथ कैंटर में तोड़फोड़ कर दी। यह घटना तब और तनावपूर्ण हो गई जब उग्र भीड़ ने वाहन को घेर लिया। मौके पर तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, ईओ प्रियंका और भारी पुलिस बल पहुंचे। झनकट चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल और उनकी टीम ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने कैंटर से 196 कनस्तर बरामद किए, जिनमें जानवर की चर्बी भरी हुई थी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम.एस. मलिक ने मौके पर सैंपल लिए और इसे लैब भेजा गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किस जानवर की चर्बी है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है और इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |