Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर चार युवतियों के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सभी युवतियां देर रात तक पार्टी कर रही थीं।
घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जब नशे की हालत में युवतियां क्लब से बाहर निकलीं और बीच सड़क पर आपस में भिड़ गईं। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया और मौके पर मौजूद लोगों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
इस झगड़े में एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |