नौगांव से महिला लापता, 12 लाख के जेवर और नकदी ले जाने का आरोप

 

नौगांव में एक 26 वर्षीय महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि वह घर से करीब 12 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवर और 70 हजार रुपये नकद लेकर चली गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

वार्ड नंबर 17 निवासी नंदकिशोर प्रजापति के अनुसार, उनकी शादी करीब दो साल पहले रानी प्रजापति से हुई थी। घटना के दिन वह अपनी दुकान पर थे और उनकी मां गांव गई हुई थी। इसी दौरान उनकी पत्नी घर से गायब हो गई। परिवार ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

 

पीड़ित पति ने पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने की आशंका भी जताई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 30 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.