जेईई मेन सत्र-2 की नई तिथियां घोषित, सिटी स्लिप भी जारी
NTA ने जेईई मेन 2026 सत्र-2 की परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होने वाली थी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
उम्मीदवार अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। सिटी स्लिप उम्मीदवार को यह जानकारी देती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी, जिससे वह पहले से यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकें।
परीक्षा देश के कई शहरों के साथ-साथ विदेश के 15 शहरों में भी आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) जल्द ही जारी होगा, जिसमें परीक्षा की तारीख, समय, उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
सिटी स्लिप सिर्फ जानकारी के लिए होती है और इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी नहीं है। किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।