Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रमजान के अंतिम जुमे को शुक्रवार को अदा की जाएगी और शनिवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर संभल जिले में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी की जा रही है, मजिस्ट्रेट और भारी फोर्स तैनात किए गए हैं। डीएम और एसपी ने शहर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।
संभल शहर में 19 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, प्रत्येक थाने पर एक मजिस्ट्रेट जिम्मेदारी संभालेगा। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ को भी चौकसी में लगाया गया है। मुख्य मार्गों और मस्जिदों के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। सोशल मीडिया पर भी निगरानी टीम सक्रिय है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि किसी भी अफवाह या माहौल खराब करने वाले प्रयास को सख्ती से निपटाया जाएग
इस बार संभल की जामा मस्जिद को पिछले वर्ष की तरह सजाया नहीं जाएगा। इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली ने बताया कि रमजान से पहले प्रशासन से पुताई और रंगाई की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। एएसआई से संपर्क करने के प्रयास भी सफल नहीं हुए। मस्जिद की पुताई और सजावट का मामला 24 नवंबर 2024 के सर्वे विवाद से जुड़ा है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। पिछली बार हाईकोर्ट के आदेश पर सजावट की गई थी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |