Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बेंगलुरु के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा के एक छात्र को महज दो मिनट देर से आने पर कड़ी सजा दी गई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को करीब दो घंटे तक तेज धूप में खड़ा रखा। इस घटना के सामने आने के बाद माता-पिता ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बच्चे के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा कक्षा में केवल दो मिनट देर से पहुंचा था, लेकिन इसके बावजूद उसे कठोर सजा दी गई। जब अभिभावकों ने इस बारे में स्कूल की प्रिंसिपल से बात की, तो उन्होंने कथित तौर पर रुखा और अहंकारी व्यवहार किया। इससे नाराज होकर परिवार ने स्कूल प्रशासन से जवाब मांगा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इस मामले में किशोर न्याय बच्चों की देखभाल और संरक्षण Act, 2015 के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |