रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले– कालाबाजारी बढ़ने का खतरा
Congress attacks, LPG crisis, Jitu Patwari ,says there, risk  black marketing, increasing

मध्यप्रदेश में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर सियासत तेज हो गई है। जीतू पटवारी ने इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि यह संकट केंद्र की नीतियों और कमजोर विदेश नीति का नतीजा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कमी भी देखने को मिल सकती है।

 

कांग्रेस का कहना है कि गैस की कमी के कारण प्रदेश में कालाबाजारी बढ़ने की संभावना है, जिससे आम लोगों को ज्यादा दाम पर सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। पार्टी का आरोप है कि सरकार आपूर्ति व्यवस्था को ठीक से संभालने में असफल रही है, जिसके कारण यह संकट गहराता जा रहा है।

 

स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर निगरानी टीमें बनाने का फैसला किया है। ये टीमें लोगों की समस्याओं पर नजर रखेंगी और उन्हें सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगी। पार्टी ने मांग की है कि गैस और ईंधन की सप्लाई जल्द सामान्य की जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।

Priyanshi Chaturvedi 13 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.