Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर पड़े असर के कारण देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है। इसी बीच कालाबाजारी की शिकायतें भी बढ़ गई हैं, जहां लोग सिलेंडर को मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है की ग्रामीण क्षेत्रों में नए सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय बढ़ाकर 45 दिन कर दिया है , ताकि सप्लाई को संतुलित रखा जा सके और जरूरतमंद लोगों तक गैस समय पर पहुंच सके।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब ग्रामीण उपभोक्ता एक सिलेंडर लेने के 45 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे सिलेंडर की पैनिक बुकिंग कम होगी और ब्लैक मार्केटिंग पर भी लगाम लगेगी। साथ ही उपलब्ध गैस का सही वितरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
मिडिल ईस्ट संकट के बाद पिछले 10 दिनों में सरकार ने तीसरी बार बुकिंग की समय सीमा बढ़ाई है। पहले 6 मार्च को 21 दिन का लॉक-इन तय किया गया था, जिसे बाद में 25 दिन किया गया और 12 मार्च को बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में एक परिवार आमतौर पर साल में लगभग 5 सिलेंडर ही इस्तेमाल करता है, लेकिन कमी की खबरों के बाद लोगों ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों तक सिलेंडर पहुंचने में परेशानी हो रही थी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |