Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अगर आप आंगनबाड़ी में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखती हैं, तो यह सुनहरा अवसर आपके लिए है। एकीकृत बाल विकास परियोजना, लुण्ड्रा के परियोजना अधिकारी ने जानकारी दी है कि आंगनबाड़ी सहायिका के 2 रिक्त पदों के लिए पात्र और इच्छुक महिला उम्मीदवारों से 24 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भर्ती के तहत चन्द्रडीपा वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र अगासी चन्द्रडीपा में 1 पद और खालपारा वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र सिलसिला खालपारा में 1 पद भरा जाएगा। परियोजना अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/
के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से जुड़ी पात्रता, शर्तें और अन्य जरूरी जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा कार्यालय, जनपद पंचायत लुण्ड्रा, पंचायत भवन के सूचना बोर्ड पर भी देखी जा सकती है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |