रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, नाक काटने की कोशिश का आरोप
Ashutosh Brahmachari attacked in Rewa Express, accused of trying to cut off his nose

रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार तड़के आशुतोष ब्रह्मचारी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वे गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे जब ट्रेन कौशाम्बी जिले के सिराथू स्टेशन के पास पहुंची, तभी एसी कोच एच-1 में सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वे घायल हो गए और जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए।

घटना के बाद घायल अवस्था में आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी को दी गई शिकायत में बताया कि हमला अचानक हुआ और हमलावर धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश कर रहे थे।

 

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश बताते हुए Swami Avimukteshwaranand Saraswati और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं जीआरपी के डीएसपी Arun Kumar Pathak ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Priyanshi Chaturvedi 8 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.