IND vs NZ फाइनल: टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएं, शहर में मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह
IND vs NZ Final: Prayers pour in for Team India

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर राजधानी में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को होने वाले इस बड़े मुकाबले से पहले ही शहर का माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया है। बाजारों, चौराहों, कैफे और कॉलोनियों में मैच को लेकर चर्चाएं तेज हैं और लोग अपने-अपने तरीके से फाइनल देखने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

शहर के कई ढाबों, रेस्टोरेंट और कैफे में बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जा रहे हैं, ताकि क्रिकेट प्रेमी एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकें। कई जगहों पर क्रिकेट थीम पर सजावट की जा रही है और खास ऑफर भी दिए जा रहे हैं। वहीं कॉलोनियों और मोहल्लों में भी सामूहिक रूप से मैच देखने की व्यवस्था की जा रही है, जहां लोग तिरंगा और टीम इंडिया की जर्सी के साथ मैच का इंतजार कर रहे हैं।

 

दूसरी ओर मंदिरों में भी टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएं शुरू हो गई हैं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम करेगी। जीत की उम्मीद में कई जगहों पर पहले से ही आतिशबाजी की तैयारियां भी की जा रही हैं, जिससे पूरे शहर में इस महामुकाबले को लेकर खासा रोमांच देखने को मिल रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 8 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.