छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 आज पेश: साय सरकार के विजन 2047 की झलक
Chhattisgarh Budget 2026-27 presented today: A glimpse, government

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री OP Choudhary वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह Vishnu Deo Sai सरकार का तीसरा बजट होगा। सरकार के अनुसार यह बजट केवल आय-व्यय का ब्योरा नहीं, बल्कि ‘विजन 2047’ की दिशा में राज्य के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप प्रस्तुत करेगा।

इस बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर रहने की संभावना है। सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए नई योजनाओं की घोषणा और मौजूदा योजनाओं के विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है। विधानसभा का बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।

सत्र के दौरान तीन प्रमुख विधेयक भी पेश किए जाएंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक-2026 अहम है। प्रस्तावित विधेयक में जबरन या प्रलोभन देकर कराए गए मतांतरण के मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान किया जा सकता है। पूरे सत्र के लिए 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिससे स्पष्ट है कि यह सत्र सरकार की नीतियों और प्राथमिकताओं पर व्यापक चर्चा का मंच बनेगा

Priyanshi Chaturvedi 24 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.