Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर प्रवास के दौरान संत रामभद्राचार्य जी महाराज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी पर उठे अन्याय के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अन्याय उनके साथ नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने स्वयं अन्याय किया है। महाराज ने स्पष्ट किया कि वे स्वयं जगद्गुरु हैं, जबकि शंकराचार्य अभी जगद्गुरु नहीं बने हैं। उन्होंने रथ यात्रा और पुलिस रोक के संदर्भ में कहा कि नियम अनुसार गंगा तट तक रथ से नहीं जाता, और वे स्वयं संगम तक पैदल जाएंगे।
सरकार द्वारा नोटिस दिए जाने पर महाराज ने कहा कि यह बिल्कुल सही है। दिग्विजय सिंह के हिन्दू शब्द के प्रयोग और शास्त्र के ज्ञान को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को शास्त्र की जानकारी नहीं है, जबकि हिन्दू शब्द शास्त्र में सही ठहराया गया है। महाराज ने शास्त्र के श्लोकों का उदाहरण देते हुए अपनी बात स्पष्ट की और कहा कि ऐसे लोगों के लिए क्या कहा जा सकता है जो शास्त्र को नहीं जानते।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |