Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून के विदा होने के बाद भी कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है और अब एक नया मौसमीय सिस्टम सक्रिय होने से बादल जमकर बरसने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 24 से 27 दिसंबर के बीच रुक-रुककर भारी बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। इससे ठंड और बढ़ सकती है और जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं।
IMD ने कर्नाटक, उत्तराखंड, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि केरल और तमिलनाडु के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना है। वहीं राजस्थान में बारिश नहीं, लेकिन सुबह और रात के समय घने कोहरे और ठंड का असर बना रहेगा, हालांकि शीतलहर से फिलहाल राहत रहने की उम्मीद है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |