Patrakar Priyanshi Chaturvedi
महाकुम्भ मेले के शुरू होने से पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामुदायिक रसोई ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया, जिसमें मात्र 9 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि सामुदायिक रसोई का संचालन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, नंदी सेवा संस्थान द्वारा स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में किया जाता है।
9 रुपये की थाली में क्या-क्या होगा?
मुख्यमंत्री योगी ने अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित लोगों को भोजन परोसा। सरकार ने कहा, ‘‘नंदी सेवा संस्थान ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सहायता के लिए यह पहल शुरू की है। मात्र 9 रुपये में लोगों को भोजन मिल सकेगा। भोजन में दाल, चार रोटियां, सब्जियां, चावल, सलाद और मिठाई मिलेंगी।’’
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |