Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली में वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने गरीब बस्तियों में नल जल कनेक्शन की सुविधा देने के लिए नगर निगम से अपील की है। उन्होंने नगर निगम से आग्रह किया कि बीपीएल धारकों को निशुल्क जल कनेक्शन दिए जाएं। यदि निगम इस मामले में सक्षम नहीं होता, तो वे अपने मानदेय से इसका खर्च उठाने के लिए भी तैयार हैं।
प्रेम सागर मिश्रा ने परिषद में यह मुद्दा उठाया कि वार्ड 36 में नल जल पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन अब तक लोगों के घरों में कनेक्शन नहीं लगाए गए हैं। उनका कहना है कि इस योजना से गरीब परिवारों को राहत मिलेगी। पार्षद की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है, जो उनकी जिम्मेदारी और दूरदर्शिता को दर्शाता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |