Dakhal News
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने जा रही है। यह घेराव किसान, महंगाई, बेरोजगारी और महिला अत्याचार जैसे मुद्दों को लेकर किया जाएगा।
कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने बताया कि मोहन सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल का मूल्यांकन करने पर यह बात सामने आई है कि सरकार ने जो वादे चुनाव में किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और महंगाई जैसी समस्याओं को लेकर राज्य सरकार विफल रही है। कांग्रेस पार्टी विधानसभा का घेराव करेगी और जनहित मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |