Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इंदौर के युगपुरुष आश्रम में एक और बच्ची की मौत की घटना सामने आई है। इस बार 12 वर्षीय बच्ची की मौत ने आश्रम में बच्चों की संदिग्ध मौतों के सिलसिले को और बढ़ा दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और मल्हारगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पहली बार नहीं है जब युगपुरुष आश्रम में बच्चों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। इससे पहले भी आश्रम में 10 बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जिनकी वजह से आश्रम की व्यवस्था पर सवाल उठे थे।
इस समय कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे आश्रम में कुल कितने बच्चे रहते हैं, संचालक कौन है, और आश्रम की आर्थिक स्थिति कैसी है। साथ ही, बच्चों को किसके अनुशंसा पर यहां रखा जाता है, जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है। इन घटनाओं के बाद आश्रम की व्यवस्थाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |