Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छतरपुर के बक्सवाहा क्षेत्र में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। 6 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते हुए एक 16 वर्षीय आदिवासी बालिका जानकी आदिवासी ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा है, जिसके चलते उन्होंने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकी आदिवासी उल्टी और दस्त से पीड़ित थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने में 6 घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने बार-बार मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली।
बालिका के निधन के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बक्सवाहा में चक्का जाम कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉक्टर आर.पी. गुप्ता मौके पर पहुंचे और कहा कि लापरवाही की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |