Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली में रेत चोरी के मामले में सीएम के निर्देशों की अवहेलना हो रही है। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की भी किरकिरी पुलिस करवा रही है। पुलिस की मिलीभगत से इलाके में रेत चोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
सिंगरौली में दर्जनों ट्रैक्टरों से रात से सुबह तक रेत की चोरी होती है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए थे, लेकिन देवसर प्रशासन ने इन निर्देशों की धज्जियां उड़ाई हैं। सीएम के निर्देशों की अवहेलना के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बातों का भी थाना प्रभारी ने पालन नहीं किया।
पुलिस के संरक्षण में रेत चोर फिर सक्रिय हो गए हैं, और इस इलाके में पुलिस के सहयोग से रेत चोरी का क्रम बदस्तूर जारी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |