Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उज्जैन पुलिस ने कानफाड़ू सैलेंसरों की आवाज को हमेशा के लिए बंद कर दिया है. पुलिस ने ऐसे करीब सौ साइलेंसर पर रोड रोलर चला के उन का पापड़ बना दिया.
उज्जैन पुलिस की टॉवर चौक पर बड़ी कार्यवाही की गई तेज कर्कश आवाज व पटाखे की आवाज वाले करीब 15 लाख रुपए के 100 साइलेंसर पर पुलिस ने रोड रोलर चला दिया 15 मिनट में करीब 15 लाख रुपए के साइलेंसर पापड़ बन गए. त्योहारों को देखते हुए उज्जैन पुलिस द्वारा जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है .ऐसे में पुलिस ने करीब 100 बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक पकड़ी और ढाई से तीन लाख रुपए की चलानी कार्यवाही की. ये वे वाहन है जिसमें तेज आवाज, ज्यादा आवाज और पटाखे की आवाज वाले साइलेंसर लगे हुए थे. वाहनों से ऐसे साइलेंसर निकाल लिए गए. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एडिशनल एसपी नितेश भार्गव, यातायात डीएसपी विक्रम सिंह और दिलीप सिंह परिहार की मौजूदगी में शहर के मध्य स्थित टॉवर चोक पर सायलेंसर रख दिए गए. इन साइलेंसर पर रोड रोलर चलाया गया. एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि शहर में माता बहने व वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईस प्रकार की कार्रवाई की गई है. लोगों से अपील है कि वह अपने वाहनों में तेज आवाज के साइलेंसर ना लगाए.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |